फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार

Wed, 23 Dec 2015 10:18 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विमान हादसे में शहीद हुए बीएसएफ के एसआई छोटेलाल का बुधवार को पैतृक गांव कोरियावास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया। उन्हें दिल्ली से आई बीएसएफ की टुकड़ी के अलावा हरियाणा पुलिस ने भी सलामी दी। अंतिम संस्कार में शिक्षामंत्री और विधायक के अलावा जिले के अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षामंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि भाग्य के आगे किसी का जोर नहीं है। हरियाणा वीरों की भूमि है, खासकर दक्षिणी हरियाणा से अनेक वीर योद्धाओं ने देश की रक्षा करते अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।
विज्ञापन


शहीद छोटेलाल के पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली से दोपहर बाद करीब दो बजे नारनौल में उनके सेक्टर एक स्थित मकान नंबर 747 में लाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग उनके आवास के बाहर जमा हो गए थे। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा तो वहां का पूरा माहौल गमगीन हो गया। शहीद के शव के साथ उनकी पत्नी रेखा, बेटा सोमेश, बेटी महिमा और शहीद के भाई भी थे। शव को यहां पर कुछ देर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उसके उपरांत दाहसंस्कार के लिए सैनिक के पैतृक गांव कोरियावास में ले जाया गया।

नम थी परिजनों और मिलने वालों की आंखें
जैसे ही शहीद का शव साथ आई बीएसएफ की टुकड़ी ने वाहन से उतारा, वैसे ही परिजनों की आंखें नम हो गई। शहीद की पत्नी, बच्चे और भाई फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं शहीद के घर के बाहर खड़े लोगों की आंखें भी भर आई। शहीद के पार्थिव शरीर को नारनौल स्थित उनके आवास पर रखने के बाद कुछ क्रियाएं संपन्न करवा शहीद छोटेलाल के पैतृक गांव कोरियावास में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जहां पर सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। गांव पहुंचने पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक अभय सिंह समेत एडीसी आरएस वर्मा और अन्य अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीएसएफ दिल्ली से आए एयर कमांड के असिस्टेंट कमांडेंट नीतिश कुमार मिश्रा की अगुवाई में टुकड़ी और हरियाणा पुलिस के जवानों ने 11 राउंड सलामी दी। इसके बाद गमगीन माहौल में शहीद का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें