फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 22 Dec 2015 10:59 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डालनवास में स्थित नालंदा स्कूल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसमें सवार दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्रेम सिंह पुत्र बलबीर निवासी निम्बेहड़ा राजस्थान से पिकअप में भैंस लेकर अपने गांव आ रहा था। उसकी भांजी  कोमल पुत्री थांवर सिंह एवं पूनम पुत्री थांवर सिंह निवासी पीपली जिला झुंझुनू राजस्थान भी उसके साथ थी। तीनों अभी नालंदा स्कूल के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही पिकअप ने ओवरटेक करते समय साइड मार दी। जिससे उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उसकी गाड़ी पेड़ से जा टकराई। गाड़ी चालक प्रेम सिंह की इस सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसकी उक्त दोनों भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें