फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पाइन लाइन लीक, नहीं पहुंच रहा घरों तक पानी

Thu, 11 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 9 नांगल चौधरी में सप्लाई लाइन से पानी बाहर निकलता। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। कस्बे के विभिन्न वार्डों में पानी सप्लाई नियमित नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन में लगे वाॅल्व जगह-जगह लीक हो गए हैं। इस कारण ज्यादातर पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


अशोक कुमार और रामप्रसाद का कहना है कि कई दिनों से सप्लाई लाइन में लगे वाॅल्व से लगातार पानी बह रहा है। इसकी सूचना कई बार विभाग को दी गई लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं।

वार्ड के लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द लीकेज का ठीक कराकर पानी की बर्बादी को रोका जाए। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें