फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गली-मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर, आमजन परेशान

विज्ञापन
फोटो नंबर-19नगर परिषद में धरने पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। समान काम समान वेतन के बकाया एरियर की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जगह-जगह फैली गंदगी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद परिसर में चल रहे धरने व आंदोलन की अध्यक्षता जिला प्रधान राहुल सारवान ने की।
उन्होंने कहा कि जब तक वर्ष 2017 से 2023 तक का समान काम समान वेतन का बकाया एरियर सफाई कर्मचारियों के खातों में नहीं डाला जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की जायज मांगों के बावजूद प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

राहुल सारवान ने बताया कि बकाया एरियर की मांग को लेकर पूरे जिला महेंद्रगढ़ के सफाई कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, महावीर प्रसाद, रमेश कुमार, विक्रांत, राजेश, मनोज कुमार, भूपेंद्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। वहीं महिला कर्मचारियों में मनोज देवी, सुनीता देवी, बबली, कांता, निर्मला, सुनीता, संगीता व ममता देवी भी धरने पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें