नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतक की कागजी कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव आकोदा में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दिए बयान में गांव आकोदा निवासी कंवर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा योगेंद्र (29) एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता था। उसकी 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। तब से उसके कोई संतान नहीं हुई जिससे वह तनाव में रहता था। सोमवार रात्रि को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के चाचा कंवर सिंह के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।