फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक ने 5.16 लाख रुपये छीनने का केस दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोटिया स्थित पेट्रोल पंप के संचालक बिरेंद्र ने पंप से 5 .16 लाख रुपये सहित अन्य सामान छीनने का केस दर्ज कराया है। उन्होंने कुछ लोगों पर जबरदस्ती पंप पर कब्जा करने की शिकायत भी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर 9 निवासी बिरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 2 फरवरी को दोपहर करीब 1.10 बजे अपने कर्मचारी हनुमान के साथ गांव कोटिया स्थित पेट्रोल पंप पर था। इसी बीच मुनेश अपने पति महावीर, बेटे राहुल, राज सिंह तथा रामचंद्र सहित 10-12लोगों के साथ वहां पहुंची। यह सभी लोग एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए थे। बिरेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि इन लोगों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। उसने किसी तरह से वार को अपने हाथ पर रोकते हुए खुद को बचाया। बिरेंद्र ने कहा कि यह लोग उसके कार्यालय से 5 लाख 16 हजार, मोबाइल फोन छीन ले गए। एलइडी टीवी, बेड, फ्रिज,अलमारी, पंप से कुछ कागजात,एटीएम कार्ड, चेक बुक सहित अन्य सामान ले गए।इन लोगों ने डीवीआर तथा सीसीटीवी भी तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बिरेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि इन लोगों ने इससे पहले 16 दिसंबर को उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पंप पर महाबीर तथा मुनेश ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें