फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मैनेजर पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर स्थित एक पेट्रोल पंप से करीब पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने पंप मैनेजर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छीलरो गांव निवासी अंजू का एचपीसीएल का पेट्रोल पंप निजामपुर-नांगल चौधरी रोड पर पवेरा के पास है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पेट्रोल पंप पर इंचार्ज/मैनेजर महाबीर निवासी गांव कारोली साल 2018 से लगा हुआ था। 31 मार्च 2019 के बाद से पंप पर हेराफेरी कर पैसों का गबन करना शुरू कर दिया। शक होने पर पंप के बैंक खाते की जांच व पंप पर डे-टू-डे की प्रक्रिया की जांच में पूरा मामला सामने आया। पंप पर दिसंबर 2018 से दिसंबर 2019 तक करीब 39,52,617 रुपये की उधार की गई। इसमें 11,64,344 रुपये की उधार वापस जमा कराया गया। आरोपी महाबीर ने 39,52,617 रुपये में से 34,70,121 रुपये का हिसाब दे पाया। करीब 4,82,496 रुपये गबन कर गया। मोबाइल फोन, पंप की मुहर व कुछ लेटरहेड पैड गायब मिले हैं। पीड़ित की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने जांच की थी, लेकिन पीड़िता जांच से संतुष्ट नहीं हुई। इस पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें