फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, आरोपियों ने साढ़े 17 हजार रुपये की लगाई चपत, मामला दर्ज

Tue, 05 Mar 2024 12:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि वह सोमवार को करीब दो बजे नारनौल में एडीएफसी बैंक के पास एटीएम से रुपये निकालने गया था। जब वह एटीएम के अंदर गया तो एक व्यक्ति भी पीछे-पीछे आ गया। जिसने उसे रुपये निकालते समय पासवर्ड देख लिए। जिसके बाद आरोपी ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 17500 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित के पास जब फोन पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो बैंक में जाकर बैंक खाता बंद करवाया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस शिकायत में हसनपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह सोमवार को करीब दो बजे नारनौल में एडीएफसी बैंक के पास एटीएम से रुपये निकालने गया था। जब वह एटीएम के अंदर गया तो एक व्यक्ति भी पीछे-पीछे आ गया।

विज्ञापन


जिसने उसे रुपये निकालते समय पासवर्ड देख लिए। जिसके बाद आरोपी ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। वह एटीएम से रुपये लेकर चला गया। इसके कुछ देर बाद उसके खाते से 17500 रुपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज आया। जिसके बाद उसने एक्सिस बैंक के अधिकारियों को रुपये निकालने की घटना के बारे में बताया। जब अधिकारियों ने उसके एटीएम कार्ड को देखा तो उन्होंने कहा कि यह एटीएम कार्ड उसका नहीं है। इसके बाद एटीएम कार्ड बंद करवाया और पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें