फोटो15रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन पर बना अंडर पास बारिश के पानी से जलमग्न।संवाद
मंडी अटेली। रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन पर एलसी 26 पर बना अंडरपास लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एलसी 26 का अंडर पास रास्ता गांव गोकलपुर से अटेली बेगपुर को जोड़ता है जहां से आए दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन जारी रहता है।
बारिश के समय यह मार्ग परेशानियां को उत्पन्न कर देता है, जहां से गुजरना तो दूर की बात पास से देखने पर भी नागरिक भयभीत होते हैं। अंडरपास से पानी निकालने का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इसके चलते अंडरपास पानी से भर जाता है। पानी काफी मात्रा में होने से वाहनों व पैदल राहगीरों का आवागमन पर बंद हो गया है। जब तक बारिश का मौसम रहेगा यह समस्या बनी रहेगी। गोकलपुर व अटेली बेगपुर के नागरिक दूर दराज के रास्तों से होकर अपने रोजमर्रा के कार्य कर रहे हैं। वहीं स्कूली छात्र रेलवे लाइन को पार कर विद्यालय में पहुंच रहे हैं। उक्त गांवों के लोगों ने सरकार व प्रशासन से अंडरपास में पानी का जमावड़ा न हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।