फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो बंद मकानों के ताले तोड़े, जेवरात चोरी

विज्ञापन
फोटो 25चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे के वार्ड नंबर 10 में रात को चोरों ने दो बंद मकानों के ताले तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पहला मकान ब्रह्म प्रकाश प्रवक्ता का है। घटना के समय वह घर पर नहीं थे। चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़े जिसमें से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों के दरवाजे भी चोरों के द्वारा बाहर से बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन


दूसरा मकान इंद्रदेव शर्मा का है। उनका परिवार भी उस समय घर पर नहीं था। चोरों ने रात में इस मकान को भी निशाना बनाया। सामान बिखेर दिया और कीमती सामान लेकर भाग गए। इन दोनों चोरियों के बारे में सुबह पता चला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें