फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोगो को नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूक

Tue, 24 Jun 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12खालडा ​स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नुक्कड-नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के विर
विज्ञापन
नारनौल। नशे के कारण होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

24 जून को महिला थाना की पुलिस टीम, दुर्गा शक्ति टीम व नुक्कड़ नाटक की टीम खालड़ा हनुमान मंदिर पर पहुंची। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की छात्राओं की टीम ने वहां पर नुक्कड़ नाटक का मंचन करके लोगो को नशे के दुष्परिणाम की जानकारी दी। बताया कि नशा किस प्रकार शरीर के साथ ही मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक जीवन को खराब कर देता है।
लघु नाटिका के दौरान महिला थाना प्रबंधक निरीक्षक मंजूषा, दुर्गा शक्ति इंचार्ज निरीक्षक मीनाक्षी और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं मोनिका, नीतू, अंकिता, उर्मिला, तनुजा, सुनिता, शालिनी, प्रीति, शीनू, जागृति, भारती, निशु व एकता ने नुक्कड़ नाटक कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी सुरेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आम लोग नशीले पदार्थों की बिक्री व अन्य अवैध गतिविधि के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी पुलिस को दें, उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें