फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एचटी लाइन से परेशान लोगों ने बिजली निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 16 Jun 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 14 एसडीओ दीपक को अपनी समस्या के बारे में बताते शहरवासी।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। शहरवासियों ने बिजली समस्याओं को लेकर बिजली निगम कार्यालय अटेली में पहुंचकर मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

शहरवासी संदीप जांगिड़ और मुकेश शर्मा ने बताया कि अटेली के कृष्ण कुंज के गेट के समीप से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन जो कृष्णा कुंज में लगे ट्रांसफार्मर तक जाती है लगातार खतरा बनी हुई है। इस लाइन में बार-बार तेज धमाके होते रहते हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहता है।
उन्होंने बताया कि दिनभर में एक से दो बार धमाके होने की घटनाएं सामने आती हैं जिसके कारण कई बार पशु-पक्षियों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। इन धमाकों के कारण घरों में लगे बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीओ दीपक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही टीम भेजकर लाइन की जांच करवाई जाएगी। आवश्यक मरम्मत या बदलाव कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर गोविंद सोनी, नवल, मुकेश जांगिड़, रोमी, बजरंग शर्मा, महेश जांगिड़, मोनू, सीताराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें