फोटो संख्या:57- उपमंडल अधिकारी के तबादले को रोकने को लेकर शहर के विभिन्न मार्गाें से विरोध
- फोटो : जालौन चौराहे पर लगाया गया संकेतक व बैरीकेडिंग।
महेंद्रगढ़। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अनिल कुमार तबादला रुकवाने की मांग को लेकर शहर में रोष मार्च निकाला।
रोष मार्च शहर के राव तुलाराम चौक से शुरू होकर विधायक के आवास पर समाप्त हुआ। इसके बाद सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उपमंडल अधिकारी का तबादला रुकवाने की मांग की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अगर उपमंडल अधिकारी का तबादला रद्द नहीं होता है तो गठित की गई कमेटी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगी।
उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार का हाल ही में तबादला कर दिया गया है। जिसे लेकर नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उपमंडल अधिकारी एक ईमानदार, जनहितैषी और सक्रिय अधिकारी रहे हैं। उनकी कार्यशैली से शहरवासी काफी प्रभावित थे। नागरिकों ने उनके तबादले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की।
यादव सभा के प्रधान अभयराम यादव, पूर्व सैनिक संघ के प्रधान रामस्वरूप सिंह व समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने कहा कि उपमंडल अधिकारी ने पांच महीनों में वह काम कर दिए जो पिछले 35-40 वर्षों में नहीं हुए। शहर से अतिक्रमण हटवाना हो या स्कूलों और सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था सुधारनी हो। हर क्षेत्र में उन्होंने ईमानदारी से काम किया। अनहद फाउंडेशन की अध्यक्ष शैलजा यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ हमेशा से पिछड़ा माना जाता रहा है।