फोटो संख्या:60- कनीना के निजी स्कूल में योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी--स्रोत- सं
कनीना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय उतरी भारत जोन-2 योगासन प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।
कनीना के एक निजी स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व पार्षद मनीष यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद दीपक चौधरी रहे। स्कूल के चेयरमैन विजयपाल यादव ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय उत्तरी भारत जोन-2 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
प्रतियोगिता प्रतिदिन सुबह नौ से शाम सात बजे तक किया जाएगा। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर के 50 स्कूलों के 551 प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित की जाएगी। जिसमें अंडर 14, 17 व 19 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वागत योगा करवाया गया।
प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर जवाहर नवोदय विश्वविद्यालय दिल्ली के अजय कुमार शास्त्री हैं। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के योगा अधिकारी डॉ. धर्मवीर यादव, सहायक प्रवक्ता योगा गुरुग्राम विश्वविद्यालय डॉ. सीमा, जिला योगा अधिकारी आयुष डॉ. सुधीर, योगा अध्यापक केंद्रीय विद्यालय संगठन रेवाड़ी सरिता मुख्य हैं। इस दौरान अजमेर डांगी, सुभाष लोढ़ा, पार्षद योगेश, पार्षद सवाई सिंह, पार्षद होशियार सिंह, मास्टर अश्विनी सहित अन्य मौजूद रहे।