फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, सप्लाई बाधित तो कहीं गंदे पेयजल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला राठौड़ान और कटला स्थित वार्ड-छह में लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राठौड़ान में एक माह से पानी की सप्लाई बाधित है जबकि वार्ड-छह में दस दिनों से नलों में पानी नहीं पहुंचा है। राठौड़ान के निवासियों का कहना है कि कभी-कभार पानी आता भी है तो वह दूषित होता है। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के जेई और एसडीओ को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि सप्लाई से जुड़ा कर्मचारी मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन

पानी की कमी के कारण लोग महंगे टैंकरों और पानी के कैंपरों पर निर्भर हो गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई परिवार मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं।
उधर, कटला स्थित वार्ड-छह के लोगों ने भी विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विभाग ने पहले दिसंबर तक वाटर टैंकों की सफाई और होली के बाद नियमित जलापूर्ति का वादा किया था लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। पहले एक दिन छोड़कर पानी मिलता था लेकिन अब सप्लाई पूरी तरह बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों परमानंद गर्ग, सुरेश सोनी, कन्हैयालाल पंसारी, विनीत पंसारी, अनूप गर्ग, श्याम सुंदर खोरीवाल, ममता, सीमा, विनोद गर्ग और दीपक खोरीवाल ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। राठौड़ान के लोग विभाग कार्यालय के बाहर मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें