फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत पर लगाया जाम

Tue, 17 Nov 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पखवाड़े से पानी के लिए तरस रहे धौलेड़ा की महिलाओं ने सोमवार को नारनौल-नांगल चौधरी मार्ग पर जाम लगा दिया। कई बार अफसरों से गुहार लगाने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं ने सड़क पर मटके रखकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर निजामपुर चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने मौके पर पहुंच की महिलाओं की समस्या सुनी।

 उन्होंने संबधित अधिकारियों से बात करके दो दिन में समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले 15 दिन से पीने के पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


पेयजल संकट के समाधान के लिए कई बार विभाग से लेकर प्रशासन तक जा चुके हैं लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिला। पीने का पानी लेने के लिए उन्हें दूर-दराज के नलकूपों तक जाना पड़ता है।

महिलाओं का कहना था कि मवेशियों को पानी नहीं मिलने के कारण उनका बुरा हाल है। समस्या के संबंध में सुनवाई न होने पर उन्हें जाम लगाने पर मजबूर होना पड़ा है।

ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर ली है, आगामी दो दिनों में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एक घंटा जाम रखने के बाद प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी पानी की समस्या दो दिन में हल नहीं की गई तो दोबारा जाम लगाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें