फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 10 माह से मायके में रह रही महिला को पति जबरन उठा ले गया

Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में दस माह से मायके में रह रही महिला को पति जबरन घर से उठा ले गया। उसके साथ 6-7 युवक भी थे। इनमें से तीन-चार युवकों के पास हथियार भी थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीछा कर महिला को रूपसराय से गाड़ी में बरामद किया है।
विज्ञापन

महिला के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में महिला के पिता ने बताया कि वीरवार को घर पर 6-7 युवक आए। इनमें दो लड़के श्यालोदडा राजस्थान के रहने वाले थे। इनमें एक महिला का पति था। महिला करीब 10 माह से मायके में रह रही थी। इसे वीरवार को घर से जबरदस्ती उठाकर कर ले गए। इनमें 3-4 के पास हथियार भी थे। जब बेटी को आरोपी खींचकर ले जा रहे थे तो बचाव में मां और दादी आईं। इन्हें भी आरोपियों ने धक्का मार दिया।
आरोप है कि उसकी पत्नी की सोने की चेन तोड़कर ले गए। महिला के पिता ने अपहरण, मारपीट, लूटपाट की शिकायत देकर बेटी की तलाश करने मांग की है। शिकायत मिलने के बाद महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने पति के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करा रखा है। जो एडीआर सेंटर नारनौल में विचाराधीन है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर महिला की तलाश शुरू कर दी थी। महिला को पति ही जबरन घर से लेकर गया था। पुलिस ने महिला को रूपसराय के पास बरामद कर लिया। वहीं महिला का पति व अन्य भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें