फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली

Thu, 09 Jan 2025 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11नारनौल में वीरवार सुबह घास पर छाई ओस की बूंदें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में वीरवार सुबह लोगों को हाड़कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। ओस की बूंदें घास, फसलों व पेड़ पौधों पर छाई रही। वीरवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष 2025 के बीते नौ दिनों में सबसे कम है। हालांकि दिन में चटकदार धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान तो बढ़ा है, लेकिन तेज गति से चल रही शीतलहर से दिन में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन गर्म व न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रातें ठंडी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश व बूंदाबांदी की और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही है। वहींमहेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही और नारनौल में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं नारनौल और महेंद्रगढ़ दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें