फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय स्थापित करने को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बैठक कर आगे की रणनीति की तय

Tue, 09 Jul 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68-जिला मुख्यालय को लेकर भानाराम कॉलोनी महेंद्रगढ़ में बैठक को संबो​धित करते समाजसे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित कराने की मांग को लेकर सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने भानाराम कॉलोनी में बैठक आयोजित की मंथन किया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से गांव पाली के सरपंच देशराज सिंह फौजी को जिला मुख्यालय संघर्ष कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बलवान फौजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री की ओर से जल्द जिला मुख्यालय से संबंधित पत्राचार शुरू नहीं किया गया तो 15 जुलाई को लघु सचिवालय में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। 16 जुलाई से गांव-गांव जाकर लोगों से सहयोग की अपील की जाएगी। 10 से 14 अगस्त तक लघु सचिवालय में आंदोलन किया जाएगा तथा 15 अगस्त को महापंचायत की जाएगी।
सोमवार को शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, ग्राम पंचायतों के गणमान्य लोगों ने बैठक में सर्व सम्मति से देशराज फौजी को संघर्ष कमेटी का अध्यक्ष चुना। बलवाल फौजी से बताया कि गांव पाली के बाबा जयराम दास के मंदिर में 15 जुलाई को माथा टेक लघु सचिवालय में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके बाद गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़कर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव पाली के सरंपच देशराज फौजी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार में जिले की उपेक्षा से लोगों में मायूसी है तथा सरकार के प्रति रोष है। इसका खामियाजा बीते लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था तथा आगामी विधानसभा चुनाव में और भी विपरीत प्रभाव देखने को मिलेगा। अगर मुख्यालय का हक नहीं मिला तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।
यह बनाई आंदोलन की रणनीति
महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव-गांव जाकर आने वाली 10 से 15 अगस्त के बीच में एक बड़े आंदोलन के लिए लोगों को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जाएगा। जब तक महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय की मांग पूरी नहीं होती है तब तक धरना दिन-रात जारी रहेगा। धरनारत लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था जिन गांवों में लोगों को निमंत्रण दिया गया वहां से प्रत्येक घर से पांच रोटी, प्याज, छाछ, एकत्रित की जाएंगी। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो पंचकूला में प्रदेश मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर, विजय कुमार, कैप्टन सुबह सिंह, सत्यवीर फौजी, प्रशांत फौजी, ओमप्रकाश फौजी, राजेश फौजी, दीपक फौजी, रणधीर फौजी, अमित फौजी, विक्रम, आशीष चिकना, सुनील कुमार, सूबेदार आत्म प्रकाश, धीरेंद्र सरपंच, उमराव सिंह, अनिल झूक फौजी, सत्यवीर सिंह, महेश फौजी, विजय मौजूद रहे।

फोटो संख्या:68-जिला मुख्यालय को लेकर भानाराम कॉलोनी महेंद्रगढ़ में बैठक को संबोधित करते समाजसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें