फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पार्किंग में टू-व्हीलर खड़ा करके भूल जाते हैं लोग, दिल्ली ब्लास्ट जैसा कांड हो गया तो...

Wed, 24 Dec 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15यात्रियों से बात करते बस स्टैंड पर तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में कब दिल्ली कार ब्लास्ट हो जाए, कहा नहीं जा सकता। बस अड्डे की पार्किंग में दुपहिया वाहन हफ्ते-हफ्ते भर खड़े रहते हैं। इनकी जांच करने वाला कोई नहीं है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद बस स्टैंड परिसर में चेकिंग अभियान जरूर चलाया गया पर नियमित चेकिंग पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर और आस-पास के सैकड़ों लोग रोडवेज बस से आवागमन करते हैं। करीब 350 लोग अपने दुपहिया वाहन बस अड्डे पर पार्क भी कर जाते हैं। यहां आने वाले अनेक लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि कोर्ट परिसर की तर्ज पर बस स्टैंड पर भी सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। यहां यात्रियों और वाहनों की जांच उपकरणों की सहायता से होनी चाहिए।
लोगों की मानें तो दिल्ली बम धमाके के बाद बस स्टैंड परिसर में महीने में दो-तीन बार कमांडो, डॉग स्क्वाड और पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। जब भी कहीं कोई बड़ी घटना होती है तो प्रशासन के कान खड़े हो जाते हैं। बाद में सब पहले जैसा हो जाता है। कहीं कोई गंभीरता नहीं रहती। सुरक्षा से ऐसे ही समझौता होता रहता है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बस स्टैंड परिसर में एक महिला व एक पुरुष पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। नियमित अंतराल पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। लोगों को जागरूक भी किया जाता है। परिसर के आस-पास इंटरसेप्टर पुलिस टीम भी दिनभर गश्त करती है।
विज्ञापन

- जयभगवान, इंचार्ज, महावीर चौकी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें