फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फाइनल मैच में चौके-छक्के पर झूमे लोग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 25गांव दौंगड़ा अहीर में प्रोजेक्टर लगाकर मैच देखते ग्रामीण। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच के दौरान शहर के प्रमुख बाजार व सड़कें सूनसान नजर आई। लोग अपने घरों में टीवी व मोबाइल में मैच देखने में व्यस्त रहे। वहीं मैच के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह को देखते हुए शहर के सिनेमा घरों में भी लाइव शो रखे गए। इसमें लोगों की उपस्थिति 70 से 80 प्रतिशत तक रही।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मैच को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा। कई गांवों में मैच देखने के लिए युवाओं ने प्रोजेक्टर लगवाए ताकि गांव के लोग एक साथ मैच का आनंद उठा सकें। लोगों ने भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए चौके-छक्कों का भरपूर आनंद उठाया। गांव दौंगडा अहीर के ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला अवसर है जब मैच देखने के लिए गांव में प्रोजेक्टर लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें