फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल से परेशान रहे लोग

Sat, 02 Aug 2014 12:42 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में चल रही कंप्यूटर ऑपरेटरों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल में शामिल होने के लिए नारनौल से 10 ऑपरेटर बृहस्पतिवार शाम रवाना हुए। बाकी बचे 27 कम्प्यूटर ऑपरेटर दूसरे दिन भी काम छोड़ लघुसचिवालय परिसर में हड़ताल पर बैठे रहे। इससे शुक्रवार  भी काम करवाने के लिए पहुंचे लोगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि कंप्यूटर ऑपरेटर नियमित करने की मांग को लेकर बिना शर्त के नोटिफिकेशन को लागू करने की बात कह रहे हैं। इसी डिमांड को लेकर कुछ दिनों से पंचकूला में प्रदेशस्तर पर ऑपरेटर हड़ताल पर बैठे है। कोई सकारात्मक जवाब न मिलने से नाराज महेंद्रगढ़ जिले में कार्यरत 37 कंप्यूटर प्रोफेशनल बृहस्पतिवार को हड़ताल पर चले गए थे। पहले दिन हड़ताल की जानकारी न होने से काम के लिए आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। अब दूसरे दिन भी यह हड़ताल जारी है।

कंप्यूटर प्रोफेशनल यूनियन के उपप्रधान अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को ही 10 साथी नारनौल से यूनियन प्रधान विकास यादव की अगुवाई में पंचकूला रवाना हो गए थे। सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो शनिवार सुबह बाकी के साथी पंचकूला रवाना हो जाएंगे। उधर सर्व कर्मचारी संघ के केंद्रीय कमेटी सदस्य महेंद्र बोयत ने कहा कि सरकार समय रहते जायज मांगों को पूरा करे वरना अनिश्चितकालीन हड़ताल बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें