फोटो नंबर-21आजाद चौक में एकत्रित की गई मिट्टी के कारण फंसे वाहन। संवाद
नारनौल। शहर के किला रोड से महावीर तक बनाए जाने वाली सड़क का आजाद चौक से पुल बाजार तक कार्य लगभग पूरा हो चुका है। करीब चार-पांच दिन पूर्व यह सड़क बनकर तैयार हो जाने के बाद भी इस पर डाली गई मिट्टी को हटाया नहीं जा रहा है।
यह मिट्टी अब लोगों के परेशानी का करण बन गई है। आजाद चौक से लेकर पुल बाजार तक शहर का प्रमुख बाजार है। यहां मिट्टी का उठान नहीं होने के कारण सारे दिन बाजार में मिट्टी उड़ती रहती है। कई जगह तो दुकानदारों ने मिट्टी को एकत्रित कर दिया है। इससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है। बाजार में जब वाहन गुजरते हैं तो दुकान के अंदर धूल चली जाती है। अब पुल बाजार तक की सड़क बना दी गई है तो मिट्टी का उठान करवाया जाना चाहिए। बाजार में इस तरह मिट्टी उड़ने से दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में इस मिट्टी के एकत्रित रहने से जाम भी लगता है।
सड़क पर डाली गई मिट्टी को यदि जगह-जगह एकत्रित किया गया है और सड़क का कार्य हो चुका है तो जल्द ही मिट्टी को उठाने का कार्य किया जाएगा।-
सोहन सिंह, एमई, नगर परिषद