फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुत्तों के काटने पर मुआवजा योजना से लोग अनजान, नहीं आया कोई आवेदन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20मोहल्ला मिश्रवाड़ा में घूमते कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा में कुत्तों के काटने पर सरकार पीड़ित को मुआवजे दे रही है लेकिन जानकारी के अभाव में अब तक किसी भी व्यक्ति ने आवेदन नहीं किया है जबकि नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज एंटी रेबीज टीका लगवाने आते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की ओर से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु)-2 के तहत बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवार के लिए कुत्ते के काटने पर मुआवजा देती है।
योजना के तहत कुत्ते के एक बार काटे जाने पर न्यूनतम 10 हजार और दांत के निशानों की संख्या के आधार पर 20 हजार रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है।
वहीं कुत्ते के काटने पर मृत्यु होने से 5 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है लेकिन अन्य योजनाओं की तरह इस योजना का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। इस कारण आमजन को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके चलते अभी तक मुआवजे के लिए कोई भी आवोदन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें