फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मकर संक्रांति मिलन समारोह में डॉ. विजेंद्र ढिल्लों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
फोटो 19 कार्यक्रम को संबो​धित करते प्रधान। बार एसोसिएशन
विज्ञापन
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन की ओर से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बार रूम में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के गौरव एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डीएन शर्मा डायरेक्टर एम्स रेवाड़ी भी मौसम की प्रतिकूलता के कारण उपस्थित नहीं हो सके, क्योंकि उनकी फ्लाइट रद्द हो गई। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी अधिवक्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और बार एसोसिएशन के इस आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विजेन्द्र ढिल्लो डायरेक्टर, महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास बार रूम में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रधान संतोख सिंह यादव ने की व मंच संचालन सचिव प्रदीप यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन

मंच पर उप प्रधान विकास सांगवान, सह सचिव चंद्र देव यादव, कोषाध्यक्ष सुगन सिंह, लेखा परीक्षक कार्तिक यादव और पुस्तकालयाध्यक्ष प्रमिंद्र यादव सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य आसीन रहे।

बार एसोसिएशन की ओर से डॉ. विजेन्द्र ढिल्लो का पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न से स्वागत एवं पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रधान संतोख सिंह यादव ने कहा कि डॉ. विजेन्द्र ढिल्लो और डॉ. डीएन शर्मा जैसे व्यक्तित्व न केवल महेन्द्रगढ़ की शान हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
यह हमारे जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के सपूत अब देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों का नेतृत्व कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान संतोख सिंह यादव एवं डॉ. विजेन्द्र ढिल्लो ने अधिवक्ता समुदाय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को लोई भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान अधिवक्ताओं के दीर्घकालीन योगदान एवं विधिक समाज में उनके अनुभव को नमन स्वरूप अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें