फोटो संख्या:78- मोहल्ला महायचान में खुले में पड़े मृत मुगियों के अवशेष के प्रति रोष प्रकट क
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला महायचान स्थित चौड़े रोड के आसपास मुर्गाें के अवशेष डालने से लोगों में रोष है। शुक्रवार सुबह मोहल्लावासियों ने रोष जताते हुए प्रशासन से प्रशासन से इस प्रकार की गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला वासी अशोक लोहमरोड ने बताया कि वीरवार को मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है। अगर प्रशासन ने इस जगह पर यह गंदगी बंद नहीं करवाई तो धरना देने को मजबूर होंगे।
अजय, ओमप्रकाश, संजीव, संजय, अमित, सुरेश देवी, सिंधीराम, भूप सिंह ने बताया कि मोहल्ला महायचान में चौडे़ रोड की साइड में मीट की दुकान चलाने वाले दुकानदार रात के समय मुर्गों के अवशेष व गंदगी डाल देते हैं। दिनभर आवारा कुत्ते यहां से उठाकर मोहल्लावासियों के घरों तक ले जाते हैं। दिनभर उठने वाली बदबू से मोहल्लावासियों की परेशानी बढ़ रही है।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर चार मंदिर, एक निजी अस्पताल, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें, पटवार घर स्थित है। इसके अलावा लोग लघु सचिवालय जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस मोहल्ले में मीट की तीस से अधिक दुकानें हैं मीट की दुकानें चलाने वाले दिनभर कारोबार करते हैं और शाम को यहां गंदगी डाल देते हैं।