फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लघु सचिवालय में पेयजल को तरस रहे लोग, तीनों वाटर कूलर खराब

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर कक्ष के सामने लगा खराब वाटर कूलर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी को लेकर जहां प्रशासन एडवाइजरी जारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर लघु सचिवालय में आमजन के लिए प्यास बुझाना किसी चुनौती से कम नहीं है। प्रतिदिन तीन हजार लोग लघु सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों में पहुंचते हैं। लघु सचिवालय में लगे तीनों वाटर कूलर खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में लोगों ने धर्मार्थ के लिए वाटर कूलर लगाए थे। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी उपमंडल अधिकारी कार्यालय की थी लेकिन रखरखाव के अभाव में अब यह वाटर कूलर सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। सचिवालय परिसर में लगे तीनों वाटर कूलर पिछले दस दिनों से खराब पड़े हैं जिससे प्रतिदिन काम से आने वाले लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी कैंपर मंगवाकर प्यास बुझा रहे हैं। भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी तो दूर, सामान्य तापमान का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

-
गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सचिवालय परिसर में खराब पड़े वाटर कूलरों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए ताकि गर्मी में किसी को परेशानी न हो। प्रतिदिन हजारों लोगों को यहां पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। -अधिवक्ता गौरीशंकर, महेंद्रगढ़
-

लघु सचिवालय जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। यहां लगे वाटर कूलर पिछले दस दिनों से खराब पड़े हैं। गर्मी के मौसम में जहां पेयजल की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं लोगों को भटकना पड़ रहा है। -ग्रामीण सोमवीर, मांडोला


वर्जन
लघु सचिवालय में खराब पड़े वाटर कूलरों का मामला अभी संज्ञान में आया है। जल्द ही इनकी जांच कर शीघ्रता से सभी की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही नियमित रूप से निगरानी एवं रखरखाव के लिए भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। -आईएएस योगेश सैनी, एसडीएम महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:55- लघु सचिवालय में समाधान शिविर कक्ष के सामने लगा खराब वाटर कूलर--संवाद

फोटो संख्या:55- लघु सचिवालय में समाधान शिविर कक्ष के सामने लगा खराब वाटर कूलर--संवाद

फोटो संख्या:55- लघु सचिवालय में समाधान शिविर कक्ष के सामने लगा खराब वाटर कूलर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें