फोटो 17खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित करते सोमेश यादव।स्रोत:ग्रामीण
नारनौल। गांव नीरपुर में युवा नेता सोमेश यादव ने खिलाड़ियों को क्रिकेट किट, वॉलीबॉल सहित विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री वितरित की। सोमेश ने कहा कि आज के समय में युवाओं का खेलों की ओर बढ़ना बेहद जरूरी है। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर पार्षद सुमेर कांडा, कप्तान राजू, अजय मंत्री मेई, दीपक, विक्की, रिंकू, पंकज सहित काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद