नारनौल। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर परिषद इन दिनों विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। नप के साथ पीजी कॉलेज के छात्र भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
शहर में यह अभियान एक जून से शुरू किया गया है जो 21 जून तक चलेगा। टीम घर-घर व प्रतिष्ठानों पर जाकर स्वच्छता सहित कपड़े के थैलों का प्रयोग करने, प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कर रही है। वहीं जिला इंचार्ज नगर परिषद दीपक दूबे का कहना है कि नगर परिषद व पीजी कॉलेज के जो छात्र ट्रेनिंग पर आए हैं। इनके साथ शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए यह विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।