फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने या एक साल के लंबित केस एक माह में निपटाएं-एसपी

विज्ञापन
फोटो नंबर 09- थानाध्यक्षों व चौकी इंचार्जों की बैठक लेते पुलिस अधीक्षक दीपक साहरन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
एसपी दीपक सहारण ने कार्यभार संभालते ही शनिवार की शाम सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों समेत अन्य के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक नेनसीहत दी कि जो मेहनत व ईमानदारी से काम करेगा वहीं थानों व चौकियों में टिक पाएगा ।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि एसपी दीपक सहारण ने शुक्रवार देर रात पद संभालते ही शनिवार देर शाम अपने कार्यालय में अपराधों की रोकथाम व कानून व्यवस्था संबंधी पहलुओं को लेकर बैठक की। बैठक में एसपी ने जिले की केस डायरी देखकर हैरानी जताते हुए कहा कि ज्यादा लंबित केस थानों में होने का मतलब काम मेहनत से नहीं हो रहा है । उन्होंने कहा कि मेरे काम करने का तरीका अलग है। अब मेहनत से काम करना पड़ेगा । एसपी ने कहा कि जिन थानों में छह महीने या एक वर्ष और उससे अधिक जितने भी केस पेंडिंग है, एक महीने में निपटाए । सम्मन स्टाफ इंचार्ज की डायरी देखा। जिसमें जिले में 68 नॉन बेलेबल वारंट पेंडिंग होने पर पुलिस अधीक्षक ने हैरानी के साथ इंचार्ज को सख्त हिदायत दी है कि सात दिन में वारंट तामील कराए। एसपी ने महिला सुरक्षा को लेकर मीटिंग में सभी मुंशियों व प्रबंधक थाना को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई पीड़ित महिला या बच्चा अपनी शिकायत लेकर थाना चौकी में आता है तो सबसे पहले तुरन्त उसी समय मौके पर जाए और कानूनी कार्रवाई करें। शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ एसपी ने कहा कि जिस भी थाना क्षेत्र में कोई किसी प्रकार की आपराधिक वारदात होती हैं तो बिना देरी किये उसकी जानकारी तुरंत देंगे । उन्होंने कहा कि विधान चुनाव नजदीक है। जिले में अवैध हथियार रखने वालों की धर पकड़ शुरू करें। इसके साथ साथ नशे का कारोबार करने वालों पर कड़ी नजर रखे । इसके अलावा एसपी ने आये दिन चोरी होने वाली मोटर साइकिलों के बारे में केस डायरी देखकर चिंता व्यक्त की और सीआईए व स्पेशल स्टाफ इंचार्जों को सख्त हिदायत दी कि आरोपियों को पकड़ने जिम्मा होता हैं। इस लिए इन चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए साइकिल चोरों का सुराग लगाए । पुलिस अधीक्षक ने सभी डीएसपी को भी अपने क्षेत्र वाले थानों की जवाब देही तय की है और कहा है कि आपकी भी जिम्मवेवारी है। थानों में पेंडिंग मुकदमों व परिवादों का जल्द से जल्द निपटारा कराये । अगले महीने मीटिंग में कार्यों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें