फोटो 10सड़क सुरक्षा व नशा मुक्ति पर हुई निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं।संवाद
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में बुधवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर निबंध प्रतियोगिता हुई।
प्राचार्य डाॅ. अनिल यादव ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से सड़क सुरक्षा के नियमों और नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देना है। नशे के जाल में फंस कर कई युवा अपनी जिंदगी को खराब कर लेते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. सुनीता कुमारी व डाॅ. दीपक शर्मा के साथ अन्य समस्त स्टाफ सदस्यों का भी सहयोग रहा।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा बीए की पायल प्रथम, बीए की रेनू शर्मा द्वितीय, बीए के महीपाल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं नशा मुक्ति प्रतियोगिता में बीए तृतीय की पारूल प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की पूजा द्वितीय और बीए का देवेंद्र सैनी तृतीय स्थान पर रहा।