फोटो 6 खंड स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में नाटक का मंचन करती टीम। स्रोत संस्था
नारनौल। नारनौल में खंडस्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भारद्वाज रहे। कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मानव के लिए वरदान है। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य राव उदयभान ने की। नारनौल खंड के विभिन्न विद्यालयों की 18 टीमों ने भाग लिया। इसमें मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित पांच उप विषयों पर विज्ञान ड्रामे की प्रस्तुति दी गई। यह प्रतियोगिता नोडल अधिकारी प्रवक्ता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में करवाई गई। संवाद