फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन से पटवारी हड़ताल पर, फसलों की गिरदावरी पर ब्रेक

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ में पटवारी हड़ताल के चलते बंद पटवारी कक्ष---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सभी पटवारी एवं कानूनगो दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। दो दिन में जिले में करीब 40 करोड़ रुपये के राजस्व को नुकसान हुआ है। जिले में कुल 52 पटवारी व 11 कानूनगो कार्यरत हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक फरवरी से शुरू हुई फसलों के रकबे की गिरदावरी का काम अटका पड़ा है। रजिस्टरी, इंतकाल, जमाबंदी, प्रमाण-पत्र, नक्शे, खसरा व गिरदावरी के सभी काम दो दिनों से ठप पड़े हैं।
द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुनील तंवर व राकेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से निलंबित किए छह पटवारियों की बहाली की मांग के लिए जिले के पटवारियों ने हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

हड़ताल से जिले में दो दिन में 40 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ। वहीं महेंद्रगढ़ में करीब 15 लाख रुपये के राजस्व को नुकसान हुआ है। उन्होंंने बताया कि पिछले काफी दिनों से निलंबित किए छह पटवारियों की वापस कार्य पर लिए जाने की मांग की जा रही है।
राज्य कार्यकारिणी के आदेशों पर महेंद्रगढ़ जिले में तीन दिन से हड़ताल जारी है। बुधवार को भी पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उक्त पटवारियों को बहाल नहीं किया जाता तो राज्य कार्यकारिणी की आदेशानुसार आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

पटवारी हड़ताल पर कार्य ठप
पटवारी राकेश ने बताया कि जिले में दो दिन दो हजार इंतकाल, चार हजार प्रमाण पत्र, 80 गिरदावरी, दो हजार जमाबंदी सहित अन्य कार्य रुके पड़े हैं। एक फरवरी से गिरदावरी का काम शुरू हो गया है जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। वह रुका हुआ है। वहीं महेंद्रगढ़ तहसील में 215 इंतकाल का कार्य रुका हुआ है। 405 इंतकाल दर्ज होना बाकी है। 400 नकल, 260 प्रमाण पत्र पर कार्य नहीं हो रहा है। दो दिन करीब चार हजार लोगों का कार्य प्रभावित रहा।

एक फरवरी से शुरू हुई गिरदावरी
पटवारी राकेश ने बताया कि एक फरवरी से जिले में गिरदावरी का कार्य शुरू हो गया है। गिरदावरी में खेतों में खड़ी फसलों की जांच कर रिकाॅर्ड में चढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष में दो बार रबी व खरीफ फसलों की गिरदावरी की जाती है। इस गिरदावरी में किस खेत में किसान ने कितनी एकड़ में फसल उगाई है। उस फसल में नुकसान, पैदावार या अन्य प्रकार की समस्या की भी जांच की जाएगी।

फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ में पटवारी हड़ताल के चलते बंद पटवारी कक्ष---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें