फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 29 को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को दे रहे 21 जनवरी की तारीख

विज्ञापन
फोटो नंबर- 29नागरिक अस्पताल में बना हुआ अल्ट्रासाउंड केंद्र। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को 21 जनवरी की तारीख दी जा रही है। नागरिक अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट हैं जो दोनों ही उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नागरिक अस्पताल में डॉ. धर्मेंद्र सांगवान व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा दो रेडियोलॉजिस्ट है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा ने अवकाश पर हैं जबकि डेपुटेशन के तहत डॉ. धर्मेंद्र सांगवान की नियुक्ति अटेली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गई है। बताया जा रहा है कि 30 व 31 को डॉ. धर्मेंद्र सांगवान की ड्यूटी अब नागरिक अस्पताल में लगा दी गई है।
श्री बांके बिहारी सेवा समिति के प्रधान अविनाश अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी राधा रानी के पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा था, इसलिए वह सोमवार को सिविल हॉस्पिटल में लेकर आया था। जहां डॉक्टर ने उसे दर्द का इंजेक्शन लगा दिया। वहीं डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। जब वह अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंचा तो 21 जनवरी की तारीख दे दी।
विज्ञापन

नसीबपुर की सपना ने बताया कि रात से उसके पेट में दर्द हो रहा था। उपचार के लिए सुबह नागरिक अस्पताल में पहुंची। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड की जांच पर्ची पर लिख कर दी। लेकिन चिकित्सक नहीं होने के कारण नर्सिंग स्टाफ ने अल्ट्रासाउंड के लिए 21 जनवरी का समय दिया। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा ने अवकाश लिया हुआ। अब मंगलवार से ज्यादा से ज्यादा मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाएगा ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें