फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईसीयू में जल्द आएगी एबीजी मशीन, हाथों-हाथ मिलेगी रक्त जांच की रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो 24नारनौल का नागरिक अस्पताल।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल के आईसीयू में 15 लाख की एबीजी यानी धमनी रक्त गैस विश्लेषण मशीन जनवरी में आ जाएगी। अभी जो मशीन है उससे जांच में समय लगता है। इसकी वजह से कई बार मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन

मशीन के लगने से जिला अस्पताल के गंभीर रोगियों को न सिर्फ त्वरित उपचार मिल सकेगा बल्कि ब्लड जांच के लिए पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। किसी भी मरीज की बीमारी का सटीक पता लगाने के लिए रक्त की जांच जरूरी होती है।
अगर मरीज गंभीर हालात में है तो कई बार जांच सुबह, दोपहर, शाम को भी कराई जाती है ताकि स्थिति का पल-पल में पता हो सके। ऐसे में पैसे के अभाव में लोग उपचार कराना बंद कर देते हैं। अब उच्च क्षमता की मशीन जिला अस्पताल में आने से मरीजों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ेगा, ऐसे में संभावना है कि यह मशीन जनवरी माह में आ जाएगी। इसको लेकर सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


ब्लड जांच में मिलेगी सटीक जानकारी

एबीजी मशीन ब्लड में कार्बन डाईआक्साइड, ऑक्सीजन, पीएच लेवल, बाइकार्बोनेट आयन की सटीक जांच करती है। साथ ही चिकित्सकों को उक्त तत्वों की कमी जानने के बाद बीमारी को समझने में सहायता मिलती है। जिससे मरीज को उचित उपचार समय पर मिलना शुरू हो जाता है। इस मशीन से रक्त का मिनरल टेस्ट, सोडियम, पोटैशियम, हीमोग्लोबिन के लेबल का पता भी आसानी से चल जाता है।

मशीन कैसे करती है जांच

जांच के लिए धमनी से रक्त का एक छोटा सा नमूना लिया जाता है, जिसे एबीजी मशीन में डाला जाता है। मशीन इलेक्ट्रोड और सेंसर का उपयोग करके रक्त के घटकों का विश्लेषण करती है जिसके बाद रिपोर्ट स्क्रीन पर आ जाती है।

वर्जन:

आईसीयू के लिए एबीजी यानी धमनी रक्त गैस विश्लेषण मशीन जनवरी माह में आने की संभावना है। इसकी आने से मरीजों की जल्द जांच हो सकेगी। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। -डॉ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन नागरिक अस्पताल नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें