फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल के चलते मरीज रहे परेशान, निजी अस्पतालों का लेना पड़ा सहारा

Sat, 27 Jul 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:82-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली में मरीजों की जांच करते फार्मासिस्ट अधिकारी नव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में 20 चिकित्सक व 18 एनएचएम हड़ताल पर है। नागरिक अस्पताल में दो एंबुलेंस है जोकि शुक्रवार को एक ही एंबुलेंस उपस्थित रही। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को महज 216 ओपीडी हुई। दो हड्डी रोग चिकित्सक हड़ताल पर होने पर लोगों की निजी अस्पतालों भटकना पड़ रहा है। सर्जन के हड़ताल पर जाने के कारण लोगों को छोटे-मोटे ऑपरेशन के लिए भी निजी अस्पतालों की ओर देखना पड़ा। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ, आर्थेपेटिक सर्जन, जनरल सर्जन, एनेस्थीसिया चिकित्सक, महिला चिकित्सक हड़ताल पर होने के कारण दिनभर लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमओ रामेश चंद्र आर्य ने नागरिक अस्पताल में पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनिवास डहीनवाल तथा डॉ. पंकज, डॉ. अनिल, मुकेश शर्मा, गायनी डॉ. नेहा की विशेष तैनाती की। सीएमओ द्वारा शनिवार को हड़ताल के चलते चार चिकित्सकों की व्यवस्था कर दी गई है। ताकि लोगों को इलाज करवाने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। हड़ताल के चलते गरीब लोगों को अधिक नुकसान हो रहा है। महंगे दामों में निजी अस्पताल में इलाज करवाने को मजबूर है।
वहीं दूसरी ओर सतनाली क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को डॉ. हड़ताल पर होने से सतनाली क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सतनाली के सरकारी अस्पताल में लंबित मांगों को पूरा करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली में चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा हालांकि अस्पताल की तरफ से फार्मेसी अधिकारी नवीन कुमार ने ओपीडी की जिम्मेदारी संभाली। सतनाली में शुक्रवार को कुल ओपीडी 126 हुई जिसमें 7 मरीजों को भर्ती किया गया और 37 मरीजों की लैब टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें