फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोर्ट में तारीख पर आए दो गुटों में चले लात-घूंसे, पुलिस ने किया बीच-बचाव

Sat, 27 Jul 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-28कोर्ट परिसर में झगड़ा करते तारीख पर आए दो गुटों के युवक। स्त्रोत-सीसीटीवी
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

नारनौल कोर्ट परिसर में तारीख पर आए दो गुटों के युवाओं में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के युवाओं ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाए। इस हालांकि इस बीच पुलिस कर्मियों व वकीलों ने बीच बचाव कर दिया। इससे समय रहते मामला शांत हो गया। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में सेका व मांदी के युवाओं की किसी मामले में शुक्रवार को तारीख थी। कोर्ट परिसर में तारीख के लिए एक गुट के युवा जज के रूम के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान दूसरे गुट के 5 से 6 युवा आते हैं। उनमें से एक युवा ने दूसरे गुट के युवा के कंधे से टक्कर मार दी। इसके कुछ देर बाद आपस में झड़प शुरू हो गई। हालांकि पुलिस व वकीलों ने दोनों गुटों को शांत किया। महाबीर चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें