फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 100 बेड के अस्पताल में फर्श के सहारे मरीज

विज्ञापन
फोटो संख्या:63 अस्पताल में सीढि़यों पर बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल प्रशासन भले ही रिकॉर्ड में 100 बेड उपलब्ध होने का दावा कर रहा हो लेकिन हकीकत यह है कि मरीजों को सही तरीके से इलाज तक नहीं मिल पा रहा। कई वार्डों में एक ही बेड पर दो-दो और कहीं तीन-तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कई बार तो मरीजों को जमीन पर बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

वीरवार को अस्पताल में की गई पड़ताल में आपातकालीन वार्ड की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक मिली। यहां केवल चार बेड हैं जबकि रोज बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। मजबूरी में एक बेड पर कई मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है।
वहीं, सामान्य वार्डों में भी यही हाल देखने को मिला। अस्पताल के अंदर बैठने तक की जगह नहीं बची है। सीढ़ियों, बरामदों और फर्श पर मरीज व उनके तीमारदार बैठे नजर आए। सिर में गंभीर चोट लगा एक मरीज भी फर्श पर बैठा मिला।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ डिहाइड्रेशन, बुखार और अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे अस्पताल पर दबाव और ज्यादा बढ़ गया है। अस्पताल परिसर में 20 बेड का प्री-फेब्रिकेटेड वार्ड तैयार होने के बावजूद अभी तक शुरू नहीं किया गया है जिससे लोगों में नाराजगी है।
..................
बॉक्स
एक ही बेड पर दो लोगों को एडमिट किया जा रहा है जिससे काफी परेशानी होती है। एक बेड पर दो मरीज सोने के कारण न तो पेर मोड़ सकते है ओर न ही चैन पड़ता है।-सावित्री देवी, सलिमाबाद
बॉक्स
अस्पताल में बेड की कमी के चलते बेड पर दो मरीजों को एडमिट किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या और संसाधनों की कमी के कारण अस्पताल में मजबूरीवश एक बेड दो लोगों को सोना पड़ रहा है। -रज्जो देवी, गांव बचीनी
-
- वर्जन:
मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था करवा दी जाएगी। फिलहाल अस्थाई तौर पर मरीजों के लिए मुख्य वार्डों में व्यवस्था की जाएगी। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी रहने नहीं दी जाएगी। इसके के लिए विभाग के साथ पत्राचार करके प्री फेबरीकेटिड वार्ड में व्यवस्था की जाएगी।-जयप्रकाश, एसएमओ नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:63 अस्पताल में सीढि़यों पर बैठे मरीज। संवाद

फोटो संख्या:63 अस्पताल में सीढि़यों पर बैठे मरीज। संवाद

फोटो संख्या:63 अस्पताल में सीढि़यों पर बैठे मरीज। संवाद

फोटो संख्या:63 अस्पताल में सीढि़यों पर बैठे मरीज। संवाद

फोटो संख्या:63 अस्पताल में सीढि़यों पर बैठे मरीज। संवाद

फोटो संख्या:63 अस्पताल में सीढि़यों पर बैठे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें