कनीना। लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। यही कारण है कि उप नागरिक अस्पताल कनीना में उल्टी-दस्त और खांसी, बुखार आदि बीमारियां बढ़ने लगी हैं।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज खून की जांच भी करवा रहे हैं। प्रतिदिन सुबह से ही उप नागरिक अस्पताल कनीना में पंजीकरण खिड़की से लेकर चिकित्सकों के कक्ष बाहर और लैब में मरीजों की लाइन लगी रहती है। दोपहर दो बजे तक चलने वाली ओपीडी में प्रतिदिन 400 तक मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के होम्योपैथिक विभाग की डॉ. नेहा ने बताया गर्मी के इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की अधिक देखभाल की जरूरत है।
सलाह दी गई कि गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में लेते रहे। पेय पदार्थों नींबू पानी, नारियल पानी व जूस पीते रहे। गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर को गमछे या तौलिए से ढककर रखें। जरूरी होने पर घर से बाहर निकले। जहां तक संभव हो तेज धूप में न निकलें। धूप में शरीर पूरा ढककर निकलें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें।
वर्जन:-
400 मरीजों में 70 फीसदी रोगी मौसमी बीमारियों हैं। इनमें उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत अधिक आ रही है। किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या आती है तो नजरअंदाज न करे। नजदीक चिकित्सक को दिखाएं। -डॉ. सुंदरलाल, प्रवर चिकित्सा अधिकारी