फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दवा लेने में ही बीमार पड़ रहे मरीज

विज्ञापन
फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज दवा पाने के लिए भी घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। 400 से अधिक मरीज रोज दवा केंद्र पहुंच रहे हैं लेकिन प्रशिक्षुओं के सहारे चल रही व्यवस्था बेहद धीमी है। बीमार और बुजुर्ग मरीज लंबे समय तक खड़े रहने से ज्यादा परेशान हो रहे हैं। कई मरीजों की शारीरिक तकलीफ बढ़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज दवा लेने पहुंचते हैं। दवा केंद्र में एक फार्मासिस्ट दवाओं की तलाश और स्टॉक संभालने में लगा रहता है जबकि प्रशिक्षु दवा बांटते हैं। कई बार फार्मासिस्ट को स्टोर तक भी जाना पड़ता है जिससे मरीजों की प्रतीक्षा और बढ़ जाती है।
बाहर लगी लंबी कतारों में बीमार और बुजुर्ग मरीज सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। कई मरीज लंबे समय तक खड़े रहने में असमर्थ होकर वहीं बैठ जाते हैं। मरीजों का कहना है कि व्यवस्था में सुधार न होने से उन्हें भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है और समय पर दवा मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


मरीजों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
बॉक्स

बच्चे को तीन दिन से बुखार है और मैं उसे दवाई दिलाने के लिए अस्पताल आई हूं। लाइन में खड़े हुए मुझे अब 35 मिनट हो चुके हैं लेकिन अभी तक मेरा नंबर नहीं आया। लगातार खड़े रहने से मेरे घुटनों में भी दर्द होने लगा है। -सुनीता, धौली
बॉक्स
कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा है और मैं आज सुबह 10 बजे दवा लेने अस्पताल आई थी। अब 11 बज चुके हैं और लाइन में काफी देर से खड़ी हूं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। हर बार दवा लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है।-चंद्रकला, गांव सोहला
बॉक्स
मुझे अस्पताल में आए हुए दो घंटे हो चुके हैं। मेरे घुटनों में पहले से ही काफी दिनों से दर्द है लेकिन फिर भी मजबूरी में खड़ा रहना पड़ रहा है लेकिन अभी तक दवा नहीं मिल पाई है। -भूमेश, गांव सिसोठ
-
- वर्जन:
दवा केंद्र में जगह की कमी है और इसके चलते यहां पर दूसरे फार्मासिस्ट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अगर स्टाफ अधिक होगा तो दवाएं नहीं रख पाएंगे। मरीजों की परेशानी का हल निकाला जाएगा।-डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लगे मरीज। संवाद

फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लगे मरीज। संवाद

फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लगे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें