नारनौल। प्रचंड गर्मी और तेज धूप को देखते हुए रोटरी क्लब नारनौल बेलाज एवं सिटी ने बेजुबान पंछियों के लिए जल सेवा का अभियान शुरू किया है। क्लब की ओर से राव बंशी सिंह पार्क, जल महल परिसर और मोड़ावाला मंदिर सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर मिट्टी के सकोरे रखवाए गए हैं ताकि पक्षियों को शुद्ध और ठंडा पानी मिल सके।
विज्ञापन
रोटरी क्लब बेलाज की प्रधान निर्मल जिंदल ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और छाया मिलना मुश्किल हो जाता है। प्रोजेक्ट इंचार्ज सत्यभामा मित्तल ने बताया कि भविष्य में भी पर्यावरण, जीव सेवा और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर निर्मल जिंदल, डॉ. ऊषा यादव, संगीता शर्मा, नीलम चौधरी, महक शुक्ला, प्रियंका संघी, गीतांजलि चौधरी, सुचेता गोगिया, इंदु गुप्ता सहित अनेक उपस्थित रहे।