फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीज परेशान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17साॅफ्टवेयर समस्या के कारण बंद पड़ी एक्स-रे मशीन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में शनिवार को एक्स-रे मशीन खराब हो गई। इस कारण इलाज के लिए आए लोगों को बाहर से जांच करानी पड़ी। यहां प्रतिदिन 130 से 150 मरीजों की जांच की जाती है। हालांकि मशीन में आई गड़बडी को दोपहर बाद सही कर लिया गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंवर सिंह ने बताया कि एक्स-रे मशीन के सीआर सिस्टम में सॉफ्टवेयर की समस्या थी जिस कारण जांच नहीं की जा सकी। हालांकि अब समस्या को ठीक कर लिया गया है और अब एक्स-रे जांच का कार्य सुचारू रूप से किया गया और करीब 60 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें