फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षा से पहले ही हरियाणा बोर्ड के दावे फेल, 16 किमी दूर परीक्षा देने जाएंगे छात्र

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार का स्कूल से तीन किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाने का दावा एग्जाम से पहले ही फेल हो गया है। महेंद्रगढ़ में तीन परीक्षा केंद्र ऐसे बनाए गए हैं जो अपने स्कूल से 5 से 16 किमी तक दूर हैं। इससे अभिभावकों-छात्रों की परेशानी तय है।
विज्ञापन

बोर्ड हर साल परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर अतिरिक्त सतर्कता और बच्चों की सुविधाओं के ख्याल का दावा करता है। मगर, इस बार भी हकीकत इससे कोसों दूर दिख रही है। अकेले महेंद्रगढ़ खंड में के ही गांव दूलोठ अहीर, मालड़ा बास, कोथल कलां में परीक्षा केंद्र 5 से 10 किमी दूर बनाए गए हैं।
चिंताजनक यह है कि इन रूटों पर सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था भी लचर है। परीक्षा देने के लिए बच्चों को समय से केंद्रों तक पहुंचाना अभिभावकों के लिए किसी मानसिक यंत्रणा से कम नहीं। लोगों को विशेष वाहन की व्यवस्था खुद ही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मालड़ा बास के स्कूल का नौ किमी दूर बना केंद्र
गांव मालड़ा बास स्थित राजकीय स्कूल के प्राचार्य ओमकार बताते हैं कि तीन किलोमीटर के दायरे में एक भी स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बनता। लिहाजा, पोर्टल पर सेहलंग का विकल्प चुना था। मगर, परीक्षा केंद्रों की सूची आई तो महेंद्रगढ़ के राजकीय कन्या स्कूल को केंद्र बना दिया गया। स्कूल से महेंद्रगढ़ नौ किलोमीटर दूर है। सेहलंग की मालड़ा से दूरी करीब पांच किमी ही थी। निश्चित ही परीक्षा केंद्र की दूरी बढ़ने से बच्चे और उनके माता-पिता परेशान होंगे।
दूलोठ अहीर के स्कूल का 16 किमी दूर बना केंद्र

राजस्थान सीमा से सटे गांव दूलोठ अहीर स्थित राजकीय स्कूल के प्राचार्य रणबीर सिंह बताते हैं कि उनके स्कूल का परीक्षा केंद्र 16 किलोमीटर दूर बेरी राजकीय स्कूल को बनाया गया है। हमारे स्कूल से पांच किलोमीटर के दायरे में कोई परीक्षा केंद्र नहीं है। गांव कोथल कलां स्कूल का केंद्र भी बेरी में ही बनाया गया है। यह केंद्र स्कूल से 5 किलोमीटर दूर है। अभिभावक यहां तक पहुंचने के लिए वाहन बुक करके ले जाएंगे या फिर अभिभावक निजी वाहनों से बच्चों को परीक्षा दिलाने ले जाएंगे। इसका जेब पर ही असर पड़ेगा।

-वर्जन:
तीन किमी में केंद्र बनाया तो विद्यार्थी नहीं होंगे पूरेः जिला शिक्षा अधिकारी
बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से सेंटर बनाए गए हैं। तीन किलोमीटर के दायरे में केंद्र बनाए जाएंगे तो इसमें विद्यार्थियों की संख्या पूरी नहीं होगी। इसी कारण नए सेंटर नहीं बन पाए हैं। अगले सत्र में नए सेंटर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।-विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें