फोटो 01सरदार पटेल 150वीं जसंती पर पदयात्रा निकालते हुए विधायक व अन्य। डीपीआरओ
नारनौल। बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत को समर्पित सरदार 150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह यात्रा कादीपुरी से शुरू होकर सेका में संपन्न हुई। इस यात्रा में विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।
ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता को सुदृढ़ बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन प्रेम, एकता और सहयोग का प्रतीक है जो हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से मोदी के स्वदेशी अपनाओ मंत्र को जीवन में उतारने की अपील की ताकि हम सब आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग दे सकें।
उन्होंने कादीपुर खेल स्टेडियम में एक पेड़ मां के नाम व एक पेड़ देश के नाम के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। वहीं मंच संचालन राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. सिमरन चौहान ने किया।