फोटो 8 नई अनाज मंडी में सघन जांच करती पुलिस टीम।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर नई अनाज मंडी नारनौल में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
बम निरोधक दस्ता यूनिट रेवाड़ी, बम निरोधक स्टाफ और महेंद्रगढ़ गढ़ पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए अभियान में डॉग स्क्वायड टीम और कमांडो की टीम ने भी चेकिंग की। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, अज्ञात वाहन या संदेहास्पद व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को सूचित करें। संवाद