फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर यात्रियों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Wed, 10 Sep 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06नारनौल डिपो में बनी दुकानें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग अलॉट की गई है। वहीं नारनौल डिपो में एक दुकान अलॉट की गई है।
विज्ञापन

बोली के तहत दुकान और पार्किंग अलॉट की गई है। नारनौल डिपो में अलॉट की गई दुकान का किराया 90 हजार रुपये प्रति महीना और महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर अलॉट की गई पार्किंग का किराया 50 हजार 400 रुपये प्रति महीना होगा। महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि नारनौल डिपो में कुल 10 दुकानें बनी हुई हैं। इसमें से डिपो के बाहर एक दुकान में पीएनबी बैंक एटीएम सहित 5 दुकानें पहले से संचालित है।
विज्ञापन

वहीं एक दुकान अभी अलॉट की गई है। शेष दुकानें भी जल्द अलॉट की जाएंगी ताकि आवागमन करने वाले यात्रियों को जरूरी सामान खरीदने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग अलॉट की गई है। गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोग लंबे समय से पार्किंग की सुविधा के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें