फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सोफिया गर्ल्स स्कूल कोटा ने इंडिया स्कूल ओमान को हराया

Wed, 10 Sep 2025 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- रेवाड़ी रोड पर ​स्थित निजी स्कूल में आयोजित  सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में मंगलवार से शुरू हुई सीबीएसई नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीनों वर्गों के मुकाबले हुए। दो मैदानों पर तीनों आयु वर्ग में दूसरे दिन भी 20 मुकाबले हुए। सोफिया गर्ल्स स्कूल कोटा ने इंडिया स्कूल ओमान को हराया।
विज्ञापन

मैदान नंबर एक पर हुए पहले मुकाबले में डीपीएस छत्तीसगढ़ ने सायग्नस वर्ल्ड स्कूल गुजरात को हराया। दूसरे मुकाबले में इंडियन स्कूल, ओमान ने फादर एंजल स्कूल नोएडा पर जीत दर्ज की। रॉकवेल स्कूल ने तेलंगाना को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। डीपीएस नॉर्थ कर्नाटक ने इंडियाना स्कूल ने कुवैत को मात दी।
विद्या भारती केरल स्कूल ने जबरदस्त खेल दिखाकर द मिलेनियम स्कूल दुबई को पछाड़ा। चेन्नई के वेलाम्मल विद्यालय ने इंडियन नेशनल स्कूल पुणे को हराया और दिन के अंत में ज्योति निकेतन केरल ने सेक्रेड हार्ट लुधियाना को पराजित किया। अंडर 19 आयु वर्ग में श्रीकुमारन स्कूल कर्नाटक ने इंडियन स्कूल कुवैत को मात दी।
विज्ञापन

दूसरे मैदान पर हुए अंडर-17 आयु वर्ग के पहले मुकाबले में ज्योति निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल केरल ने डीपीएस ईस्ट कर्नाटक को मात दी। सनबीम स्कूल उत्तर प्रदेश ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कन्नूर को पछाड़ा। कल्याणी पब्लिक स्कूल ने इंडियन एजुकेशन स्कूल कुवैत पर जीत दर्ज की। अपेक्स स्कूल दिल्ली ने सुगुना पीपी स्कूल, तमिलनाडु को हराया। सायग्नस वर्ल्ड स्कूल कर्नाटक ने एपीएस नारंगी स्कूल असम को पराजित किया। सोफिया गर्ल्स स्कूल कोटा ने इंडिया स्कूल ओमान को हराया। डीएवी सराभा नगर लुधियाना ने डीपीएस लखनऊ को हराया। गीतांजलि स्कूल सोनीपत ने डीपीएस शारजाह को मात दी। गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने डीपीएस बोधगया बिहार पर जीत दर्ज की। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल नीमच ने गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब (हिमाचल) को हराया और दिन का समापन डीपीएस राजनांद गांव की डीपीएस तेलंगाना पर जीत के साथ हुआ।
वर्जन
बच्चों की मेहनत और संघर्ष देखकर गर्व होता है। यहां सिर्फ मैच नहीं खेले जा रहे बल्कि भविष्य के सितारे निखर रहे हैं। चैंपियनशिप का असली मकसद बच्चों को जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट सिखाना है।- डॉ. निशा यादव, सीईओ, टैगोर स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें