फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली से बस स्टैंड पर बढ़े यात्री, पांच अतिरिक्त बसें चलाईं

Sun, 19 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11नारनौल ​स्थित बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रविवार को बस स्टैंड पर यात्रियों का आवागमन सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना रहा। सबसे अधिक आवागमन कनीना, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, निजामपुर, अटेली व कनीना सहित छोटे व ग्रामीण रूट पर रहा।
विज्ञापन

यात्री भार को देखते हुए ग्रामीण व छोटे रूट पर संचालित बसों के फेरों में बढ़ोतरी की गई थी। पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। सामान्य दिनों में ग्रामीण व छोटे रूट पर करीब 78 बसों का संचालन किया जाता है।
दिल्ली व रेवाड़ी से नारनौल आने वाली बसों में भी यात्री भार अधिक रहा। क्योंकि क्षेत्र के कई लोग दिल्ली, गुरुग्राम व बावल में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करते हैं। इस कारण दीपावली के दौरान अन्य लंबे रूट की तुलना में दिल्ली से नारनौल आने वाली बसों में यात्री भार अधिक बना रहता है।
विज्ञापन

इंसेट
पुलिसकर्मियों की तैनाती भी बढ़ाई :
दीपावली के दौरान अधिक यात्री भार होने के चलते लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। दो राइडर, तीन कांस्टेबल, तीन महिला कांस्टेबल व एक इंचार्ज की तैनाती की गई है।

वर्जन :
दीपावली के अवसर पर यात्री भार को देखते हुए छोटे व ग्रामीण रूट पर बसों के फेरों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जा रहा है। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें