फोटो संख्या:63- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस---संवाद
- फोटो : udhampur news
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से कोसली के लिए बस सेवा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। महेंद्रगढ़ से कोसली के लिए एक भी बस सेवा नहीं है। यात्रियों को कोसली जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है या फिर कनीना से कोसली के लिए बस पकड़नी पड़ती है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र से कोसली के लिए प्रतिदिन 500 यात्री आवागमन करते हैं।
यात्री राजेश, सुमित, सोनू, राहुल ने बताया कि महेंद्रगढ़ से कोसली के लिए कोई बस सेवा नहीं है। मार्च 2024 में कोसली के बस सेवा थी लेकिन किसी कारण वंश इस बस को बंद कर दिया गया था। इसके बाद से कोसली के लिए कोई बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है।
बस सेवा शुरू होने से महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने रोडवेज विभाग से कोसली के बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है।
कोसली के लिए बस सेवा शुरू करवाने को लेकर यात्रियों की तरफ से कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर मांग पत्र मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार कोसली के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- हरिकिशन, प्रभारी, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।