फोटो संख्या:61- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते सुंदरलाल जोरासिया---स्रोत-
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति सदस्यों ने वीरवार को समिति के पूर्व प्रधान सुंदरलाल जोरासिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां संस्था की वर्तमान स्थिति और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर मंथन किया गया। साथ ही जल्द ही आंबेडकर स्मारक समिति के चुनाव कराने के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समिति सदस्यों का आरोप है कि संस्था में लंबे समय से नियुक्त प्रशासक ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निर्माण कार्यों में अत्यधिक रुचि दिखाई है। 23 मई 2025 की महानिदेशक चंडीगढ़ की अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि प्रशासक की भूमिका केवल संस्था की नियमित प्रशासनिक गतिविधियों तक सीमित है। समिति सदस्यों का आरोप है कि कुछ लोगों के इशारे पर संस्थाओं को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने वर्तमान प्रशासक व निर्माण कार्यों की विजिलेंस जांच कराने और नए चुनाव कराने की मांग की।